{"_id":"6b0c5efc2d52e03b5201a9bb","slug":"a-herd-of-himalayan-tahr-spotted-in-the-tyari-beat-chamba-news-c-88-1-ssml1006-204413-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: त्यारी बीट में दिखा हिमालयी थार का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: त्यारी बीट में दिखा हिमालयी थार का कुनबा
Sun, 29 Nov 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
नर-मादा के साथ नजर आए दो बच्चे, विभाग की टीम ने कैमरे में कैद किया वन्यजीव परिवार
थार के अनुकूल प्राकृतिक आवास के रूप में उभर रहा होली वन रेंज का यह क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर के जंगलों में हिमालयी थार का पूरा परिवार विचरण करता नजर आया। होली वन रेंज की त्यारी बीट में नियमित गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को नर और मादा थार के साथ दो बच्चे दिखाई दिए।
टीम ने इस दुर्लभ वन्यजीव परिवार को कैमरे में कैद किया। कुछ दिन पहले हुई इस गतिविधि से त्यारी बीट का महत्व वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से और बढ़ गया है।
एक साथ चार थार की मौजूदगी क्षेत्र के अनुकूल प्राकृतिक वातावरण और समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है। वन्यजीवों के सुरक्षित विचरण के लिए उनके प्राकृतिक आवासों को संरक्षित रखना जरूरी है। इसके लिए जंगलों में निगरानी के साथ मानवीय हस्तक्षेप को नियंत्रित करना भी अहम है।
वनमंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने बताया कि त्यारी बीट में हिमालयी थार की मौजूदगी भरमौर की वन्यजीव संपदा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए नियमित निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के क्षेत्रों को सुरक्षित रखना दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
--