Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Association met with a traffic police official regarding the problems faced by drivers.

Chamba News: चालकों की समस्याएं लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से मिला संघ

Sun, 29 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Association met with a traffic police official regarding the problems faced by drivers.
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने उठाए यातायात और सड़क पर पेश आने वाली दिक्कतों के मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वाहन चालकों की समस्याओं और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ जिला चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से मुलाकात की। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चालकों को रोजमर्रा में पेश आने वाली दिक्कतों को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।
संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वाहन चालक यातायात व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए उनके हितों और व्यावहारिक समस्याओं को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से चालकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने और जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और नियमों के दायरे में उचित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस और वाहन चालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष मनोज टंडन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य चालकों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने की अपील की। इस मौके पर संघ के सचिव कैलाश चंद, लेखराज, वीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed