{"_id":"6b0c5e5e52303feec4087c29","slug":"students-who-showed-talent-were-honored-in-the-function-of-bhalei-school-chamba-news-c-88-1-cmb1002-204423-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलेई स्कूल के समारोह में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलेई स्कूल के समारोह में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
Sun, 29 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
आशा कुमारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सभी को मेहनत, लगन व अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग और स्कूल प्रबंधन समिति को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद