फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women dominate Sural and Kilad panchayats

Chamba News: सुराल, किलाड़ पंचायतों में महिलाओं का दबदबा

Wed, 27 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women dominate Sural and Kilad panchayats
चंबा में दूसरे चरण के पोलिंग बूथ पर कार्य करने में जुटे कर्मचारी।संवाद
पांगी में लोकतंत्र का उत्सव, दस पंचायतों में देररात तक घोषित हुए परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पहले चरण में 10 पंचायतों में मतदान हुआ। मंगलवार देर रात तक परिणाम घोषित हुए। मतगणना का दौर देर रात तक चला।
सुराल पंचायत में महिला शक्ति का दबदबा देखने को मिला। रीना कुमारी पत्नी सन्नी ने 190 वोट लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेहा को 22 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया। उपप्रधान पद के लिए प्रेम चंद धतवाणी ने 241 वोट लेकर 14 वोटों से जीत दर्ज की। किलाड़-1 में गीता चौहान ने 196 वोट हासिल किए। उन्होंने रंजीता को 59 वोट से हराया। उपप्रधान पद पर रोहित ने करीबी मुकाबले में 187 वोट लेकर शिव नाथ को मात्र 4 वोटों से मात दी। शौर पंचायत में मुकाबला बेहद कड़ा रहा। दया राम ने 244 वोट लेकर किशोरी लाल भारद्वाज को मात्र 3 वोट से हराया। उपप्रधान पद पर छिरिंग राम ने अक्षय को 56 वोट से हराया। पंचायत रेई से प्रधान पद के लिए केवल राम को 234 वोट मिले। उन्होंने 19 वोट से भगत राम को हराया। उप प्रधान प्रेम सिंह को 385 वोट मिले। उन्होंने पूर्ण चंद को 136 वोट से हराया।
पंचायत करयूनी से प्रधान सरिता कुमारी बनीं। उन्हें 290 वोट मिले। 32 वोट से सुमित्रा को हराया। उप प्रधान फकीर चंद को 304 वोट मिले। उन्होंने श्री राम को 92 वोट से हराया। पंचायत सेचू से प्रधान पद रीता जीतीं। उन्हें 141 वोट मिले। 27 वोट से माघी देवी को हराया। उप प्रधान भगत राम को 210 वोट मिले। उन्होंने हरि कृष्ण को 54 वोट से हराया।
विज्ञापन

सहाली पंचायत में शांता कुमार ने प्रधान पद जीता। उन्हें 145 वोट मिले। उन्होंने 31 वोट से मान सिंह को 31 वोट से हराया। उप प्रधान श्रीराम को 196 वोट मिले। देवी चंद को 17 वोट से हराया। साच में पंचायत प्रधान सुनम देई बनी। उन्हें 199 वोट मिले। उन्होंने पुष्पा को 41 वोट से हराया। उप प्रधान विक्टर को 250 वोट मिले। उन्होंने 49 वोट से किशोर को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करयास पंचायत से प्रधान पद के लिए देव राज को 317 वोट मिले। उन्होंने प्रकाश चंद को 43 वोट से हराया। उप प्रधान पद के लिए सुभाष को 402 वोट मिले। 50 वोट से कर्म सिंह को हराया। करेल पंचायत से प्रधान पद के लिए प्रेम चंद को 271 वोट मिले। कुलदीप को 78 वोट से हराया। उप प्रधान पद के लिए राज कुमार को 326 वोट मिले। उन्होंने 39 वोट से मनोज को हराया। एसडीएम अमन दीप ने बताया कि दूरदराज की पंचायतों में पहले चरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई है। मतदान केंद्रों में देर रात तक गिनती चलती रही।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed