फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volvo Bus Comes to a Halt Near Banikhet; Passengers Inconvenienced

Chamba News: बनीखेत के पास थमे वोल्वो बस के पहिये, यात्री परेशान

Sat, 18 Apr 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Volvo Bus Comes to a Halt Near Banikhet; Passengers Inconvenienced
चंबा से दिल्ली आ रही एचआरटीसी की वोल्वो बस खराब: जागरूक पाठक
बस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को एक घंटे तक झेलनी पड़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिल्ली रूट पर चल रही वोल्वो बस उस समय यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई जब यह बस बनीखेत के पास हाईवे पर अचानक खराब हो गई। यात्री समय पर चंबा नहीं पहुंच पाए।
यात्रियों ने बताया कि बनीखेत के पास पहुंचने से तीन किलोमीटर पीछे भी बस खराब हो गई थी। फिर बनीखेत में खराब हुई। इससे बस में सवार यात्री बीच रास्ते में फंस गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को करीब एक घंटे तक हाईवे पर इंतजार करना पड़ा। काफी देर बाद बनीखेत से चंबा के लिए रवाना हुई। दिल्ली से आ रहे कई यात्री समय पर चंबा नहीं पहुंच पाए। उन्हें बीच रास्ते में ही उतरना पड़ा। यात्रियों में अमन शर्मा, विभय शर्मा, उमेश कुमार, दलजीत सिंह, मोहन कुमार, अमिशा शर्मा और जतिन कुमार ने बताया कि वोल्वो बसों में आरामदायक सफर की उम्मीद होती है लेकिन बीच रास्ते में इस तरह बसों का खराब होना चिंता का विषय है। वोल्वो बस खराब होने से यात्रियों को घंटों तक हाईवे पर खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहनों और टैक्सियों का किराया बहुत ज्यादा है, इसलिए लोग सरकारी बसों पर भरोसा करते हैं। अगर यही बसें बीच रास्ते में खराब हो जाएं तो सफर मुश्किल हो जाता है। रात को ऐसी स्थिति आने पर परेशानी और बढ़ जाती है। न समय पर सुविधा मिलती है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था। ऐसे में परिवहन निगम को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की है कि लंबी दूरी के लिए नई और बेहतर तकनीकी स्थिति वाली बसें चलाई जाएं। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि कई बार बस में तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed