फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vaccination centre declared in Chamba

आज इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई जाएगी वैक्सीन

Fri, 02 Apr 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
vaccination centre declared in Chamba
चंबा। कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने और टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तीन अप्रैल को होने वाले टीकाकरण की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। इसमें स्वास्थ्य खंड पुखरी के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, एमसीएच मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, कोहलड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, राणा अस्पताल सुल्तानपुर में टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड तीसा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेईगढ़, झज्जाकोठी, जसोरगढ़, बौंदेंडी, स्वास्थ्य उपकेंद्र सेईकोठी, देवीकोठी, थल्ली, गनेड़, खुशनगरी, दयोला में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड किलाड़ के तहत सिविल अस्पताल किलाड़, पीएचसी साच, सेचुनाला, स्वास्थ्य उपकेंद्र शोर, शून और स्वास्थ्य खंड किहार के तहत सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, ब्रन्गाल, डियूर, वांगल, स्वास्थ्य उप केंद्र तेलका, सिविल अस्पताल सलूणी और स्वास्थ्य खंड भरमौर के तहत सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, पीएचसी गरोला, स्वास्थ्य उपकेंद्र सामरा, डल्ली, लाहल, दुर्गेठी, चनहोता में टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, स्वास्थ्य उप केंद्र उटीप, पीएचसी मैहला, एनएचपीसी अस्पताल करियां, स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनहुता, बनीखेत, ककीरा, उप स्वास्थ्य केंद्र बलेरा, रजेई, जंदरोग, गरनोटा और डारून में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed