{"_id":"6a906e943d4988783c0f20eb","slug":"traffic-on-the-bagheigarh-chanju-road-remained-stalled-for-two-hours-due-to-a-landslide-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194594-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ी दरकने से दो घंटे तक थमी रही बघेईगढ़-चांजू मार्ग की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ी दरकने से दो घंटे तक थमी रही बघेईगढ़-चांजू मार्ग की रफ्तार
Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से बंद पड़ा बघेईगढ़-चांजू मार्ग। जागरूक पाठक
खल्ली गांव के पास मलबा और चट्टानें गिरने से सड़क बंद, दो निजी बसें भी फंसीं
लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल में बरसात के बीच पहाड़ी दरकने से बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
खल्ली गांव के समीप वीरवार सुबह करीब छह बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे चांजू और देहरा पंचायत के लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ।
सड़क बंद होने के कारण चांजू से चंबा जा रही दो निजी बसें भी बीच रास्ते में फंस गईं। बसों में सवार यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी मौके पर भेजी और मार्ग बहाली का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे सड़क से मलबा और चट्टानें हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। इसके बाद बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अमित कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार और हरीश कुमार ने बताया कि बघेईगढ़-चांजू सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है। इसी मार्ग से चांजू और आसपास के गांवों के लोग चंबा सहित अन्य क्षेत्रों तक पहुंचते हैं। बरसात में पहाड़ी दरकने की घटनाओं से मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है।
उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि मशीनरी के माध्यम से दो घंटे में मार्ग बहाल कर यातायात शुरू करवा दिया गया।
--