{"_id":"643ab5605c279f941509fcca","slug":"the-wards-of-the-city-will-be-dazzling-lakhs-will-be-spent-chamba-news-c-19-1-122606-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर के वार्ड होंगे चकाचक, लाखों होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर के वार्ड होंगे चकाचक, लाखों होंगे खर्च
Sat, 15 Apr 2023 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 15 Apr 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों के विभिन्न विकासात्मक कार्य होंगे। विभिन्न मोहल्लों में पार्क निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, जंगले, सुरक्षा दीवार और पक्के रास्तों का निर्माण और मरम्मत होगी। विकासात्मक कार्य होने से शहर के बाशिंदों को आगामी समय में काफी सहूलियत मिलने वाली है। नगर परिषद चंबा ने बाकायदा इस दिशा में अपने स्तर पर प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके तहत टेंडर आमंत्रित कर कार्य भी आवंटित कर दिए हैं। परिषद प्रबंधन ने ठेकेदार को कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बरतने और गुणवत्ता को दरकिनार करने पर टेंडर तक रद्द करने की चेतावनी दी है। खैर, अब आगामी समय में लोगों को विभिन्न वार्डों में विकासात्मक कार्य धरातल पर हुए मिलेंगे।
गौरतलब है कि शहर के विभिन्न वार्डों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर कई बार मोहल्लावासियों ने संबंधित पार्षदों और नप अध्यक्ष से भी गुहार लगाई। मोहल्लावासियों की समस्याओं के समाधान करने के लिए क्रमवार विभिन्न वार्डों में कार्य करने के लिए नगर परिषद चंबा ने निर्णय किया। इसके तहत बाकायदा विभिन्न वार्डों में सर्वे किए गए। इसके तहत ज्वलंत समस्याओं और मांगों की सूची बनाई गई। इसी सूची के मुताबिक प्रस्ताव तैयार कर नगर परिषद की बैठक में सभा पटल पर रखा गया। इसके तहत एक मत से हामी भरी गई और 19 कार्यों संबंधी टेंडर आमंत्रित किए गए। बहरहाल, अब कार्यों के टेंडर ठेकेदार को प्रदान कर दिए गए हैं। इसके तहत जल्द ये कार्य आरंभ होंगे। नगर परिषद ने विकासात्मक कार्यों के आरंभ होने पर तीन माह में इन्हें पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में विकासात्मक कार्यों संबंधी 19 कार्यों को करवाया जा रहा है। इसके तहत जल्द कार्य आरंभ होंगे। बताया कि कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसके लिए नप पार्षद, नप अधिकारी-कर्मचारी भी समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करेंगे।