फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The girl kept moaning for 17 hours in pain, did not check up again

17 घंटे दर्द से कराहती रही बच्ची, दोबारा नहीं किया चेकअप

Fri, 02 Apr 2021 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
The girl kept moaning for 17 hours in pain, did not check up again
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में एक 11 वर्षीय बच्ची पेट की दर्द से 17 घंटे तक कराहती रही, लेकिन उसका चेकअप करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। उसके बाद परिजनों को मजबूरन बच्ची को टांडा ले जाना पड़ा। परिजनों ने की इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन मे भी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अरसो पुत्री रमजान गांव देहरी डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह को पेट दर्द के चलते वीरवार शाम छह बजे चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया।
बच्ची के पिता रमजान के मुताबिक आपातकालीन कक्ष में बच्ची का एक्स-रे किया गया। यहां तैनात डॉक्टर ने पेट में संक्रमण की बात कही और बच्ची को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों ने भी आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उपचार दे दिया लेकिन, बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पिता रमजान का आरोप है कि वह स्टाफ नर्स के पास चिकित्सक को बुलाने का आग्रह लेकर गए लेकिन चिकित्सक ने बच्ची का दोबारा चेकअप नहीं किया। शुक्रवार सुबह चिकित्सीय राउंड के दौरान भी बच्ची बेड पर लेटी रही। जब डॉक्टर राउंड के लिए नहीं पहुंचा तो बच्ची के पिता बेटी को निजी वाहन के जरिये टांडा ले गए। यह मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बदहाल व्यवस्था को लेकर रमजान ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर दी है।
कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले नेताओं पर आरोप लगाया है कि चंबा में मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया है लेकिन सुविधाएं नाममात्र की भी नहीं हैं। चिकित्सक उपचाराधीन मरीजों को देखने तक नहीं आते।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में शिकायत कर दी गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और लापरवाह चिकित्सीय स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह का कहना है कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कहा कि स्टाफ से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed