फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sundla bazaar closed for four days

सुंडला बाजार चार दिन तक रहेगा बंद

Tue, 01 Dec 2020 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
sundla bazaar closed for four days
चंबा। उपमंडल सलूणी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सुंडला बाजार को चार दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस दौरान दवाइयों समेत अन्य सभी जरूरी सामान की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान प्रशासन लोगों को घर-द्वार पर जरूरी सामान की उपलब्धता करवाएगा। आदेशों के तहत 2 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर बाजार में सभी दुकानें बंद रहेगी।
विज्ञापन

हांलाकि, इस दौरान लोगों, वाहनों की आवाजाही को सुचारु रहने की रियायत दी गई है। हाल ही में सुंडला, किहार, भलेई और सुरंगानी में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने कोरोना की चैन को तोड़ने और लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के मद्देनजर रखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सुंडला बाजार के बाद किहार, भलेई और सुरंगानी के बाजार को भी बंद करवाया जाएगा। बंद के दौरान सुंडला बाजार से वाहनों की आवाजाही, पैदल लोगों की आवाजाही सुचारु रहेगी। बशर्ते लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसके तहत लोग अधिक समूहों में नहीं चल सकेंगे। लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी सामान के लिए 01896233122 पर करें फोन
जिला प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया है। इसके तहत लोग आपातकाल और जरूरत के लिए 01896233122 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यहां पर सूचना के बाद उनकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इनसेट
एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि सुंडला बाजार चार दिनों के लिए बंद रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। बताया कि सुंडला के बाद किहार, भलेई फिर सुरंगानी में भी बाजार बंद रखवाया जाएगा। बताया कि अधिक दिनों तक सुंडला बाजार लोगों की आवश्यकताओं और जरूरतों को देखते हुए बंद नहीं करवाए जाएंगें। कहा कि लोगों को कोरोना वायरस को लेकर सतर्क होकर ही आगामी पग बढ़ाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed