फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Snowfall

बर्फबारी : पेयजल लाइनें जाम, 150 ट्रांसफार्मर ठप पड़े

Mon, 28 Dec 2020 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Snowfall
खज्जियार में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण कई संपर्क मार्ग ठप पड़ गए हैं। डेढ़ सौ से अधिक ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। बर्फबारी के बाद से चंबा में 839 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए थे। बहरहाल, विद्युत बोर्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब साठ प्रतिशत ट्रांसफार्मरों को चालू कर दिया। सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर तीसा क्षेत्र में प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा एचआरटीसी के कई रूटों पर पहिए थमे रहे। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर यातायात घंटों प्रभावित हुआ। करीब तीन घंटे तक भरमौर मुख्यालय में आवाजाही ठप रही तो वहीं, बनीखेत में बर्फबारी के दौरान जाम लगा रहा। एनएच की मशीनरी ने बर्फ हटाकर मार्ग को सुचारु रखा। वहीं, पानी की आपूर्ति ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठप पड़ गई। हिमपात होने के कारण पेयजल लाइनें जाम हो गई हैं। बर्फबारी के बाद जिला मुख्यालय में भी प्रचंड ठंड पड़ रही है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर, पांगी, तीसा, सलूणी, किहार, जुम्हार, खज्जियार, डलहौजी, जोत, बैरागढ़ आदि क्षेत्रों में छह इंच से लेकर चार फीट हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर, तीसा में बर्फबारी के चलते दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे दूध,अंडा, ब्रेड व हरी सब्जियों की सप्लाई सोमवार को बर्फबारी के चलते नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर के लिल्ह मार्ग पर एक आल्टो कार बर्फ में स्किड होने से सड़क के नीचे लुढ़क गई। गनीमत ये रही कि वाहन चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि बर्फबारी थमने के बाद जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मौसम अगर साफ रहता है तो मंगलवार तक व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed