{"_id":"5f049edb8ebc3e8bf0349d79","slug":"salooni-one-died-due-to-fall-chamba-chamba-news-sml337713631","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी सेब कम बगीचे के चौकीदार की ढांक से गिरने से मौत, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी सेब कम बगीचे के चौकीदार की ढांक से गिरने से मौत, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपमंडल सलूणी के तहत नंदला गांव निवासी एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश कुमार पुत्र बलदेव निवासी नंदला डाकघर सलूणी तहसील सलूणी के रूप में हुई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार गांव के समीप ढाई मोड़ नामक स्थान पर सेब सीजन के समय एक व्यक्ति के सेब के बगीचे में बतौर चौकीदार कार्यरत था, जबकि आम दिनों में वह मेहनत मजदूरी करता था। रविवार रात को कमलेश घर नहीं पहुंचा। इस कारण परिजन चिंतित हो गए।
परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और बागीचे के मालिक से जानकारी हासिल की। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह परिजनों ने बागीचे के समीप ढांक में कमलेश की तलाश शुरू की, जहां उसका शव मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां दोपहर बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने परिजनों के भी बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी प्रकार का शक और संदेह नहीं जताया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।