Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anganwadi workers presented their pending demands before the CM.

Chamba News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखीं लंबित मांगें

Wed, 04 Nov 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers presented their pending demands before the CM.
सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति कोटा 90 फीसदी करने की मांग, 5जी मोबाइल और 375 रुपये मासिक इंटरनेट भत्ता मांगा
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और सरकारी लाभ देने का भी उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेल्पर संघ जिला चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष अंजना कुमारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।
अंजना कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सेवाएं दे रही हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन कार्यों और विभागीय जिम्मेदारियों का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति के लिए कार्यकर्ताओं का कोटा बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को नया 5जी मोबाइल फोन और 375 रुपये मासिक इंटरनेट भत्ता देने की मांग की गई। इसके अलावा नर्सरी अध्यापिका के पदों पर भर्ती में योग्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अवसर देने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और मानदेय में घोषित एक हजार रुपये की बढ़ोतरी जल्द लागू करने का आग्रह किया गया। संघ ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य सरकारी लाभ देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मीनाक्षी देवी, अंजू कुमारी, शिवानी, रीना देवी, शकुंतला कुमारी, विमला कुमारी, कमला देवी, बॉबी देवी, कंचन, आशा ठाकुर, इंदिरा ठाकुर और कांता देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed