फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PET suspended for allegedly taking a minor female student in a car.

Chamba News: नाबालिग छात्रा को कार में ले जाने के आरोप में पीईटी निलंबित

Fri, 11 Sep 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
PET suspended for allegedly taking a minor female student in a car.
भटियात के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर छात्रा ने लगाए आरोप, पुलिस ने दर्ज की है प्राथमिकी
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के बाद विभाग ने की कार्रवाई, निलंबन अवधि में शिक्षा खंड मैहला होगा शिक्षक का मुख्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भटियात क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात पीईटी को नाबालिग छात्रा को कार में ले जाने के आरोप में शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई मामले की प्रारंभिक जांच के आधार पर की है। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय शिक्षा खंड मैहला निर्धारित किया गया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा ने संबंधित पीईटी अध्यापक पर उसे कार में ले जाने के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

निलंबन के बाद शिक्षक को संबंधित स्कूल से कार्यमुक्त कर शिक्षा खंड मैहला मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस जांच और विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। विभागीय कार्रवाई के बाद स्कूल में भी मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने पीईटी के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस में भी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed