{"_id":"5f95aa228ebc3e1a2722353d","slug":"one-died-in-chamba-accident-four-injured-chamba-news-sml3495196120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में जा रहे पांच लोग की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में जा रहे पांच लोग की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पांच दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि चार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा हटली के समीप हुआ। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जबकि दो का इलाज स्वामी हरीगिरी अस्पताल ककीरा में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पांचों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेल गांव से द्रब्बड़ जा रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे तुन्नूहट्टी और नैनीखड्ड हटली के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
इसके साथ ही सड़क से जा रहे अन्य राहगीर भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद देर रात पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए हरीगिरी अस्पताल ककीरा पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर विशाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दो घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दो घायलों का ककीरा अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
मृतक विशाल कुमार (16) पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव व डाकघर मेल का रहने वाला था जबकि घायलों की पहचान पलविंद्र सिंह, समीर गुलेरिया, अभिनंदन और मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
घायलों के बयान भी पुलिस ने कलमबद्ध किए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। चार युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।