{"_id":"69fe16143ebb66d7200ba243","slug":"on-the-second-day-21-candidates-raised-their-voice-for-the-post-of-district-council-member-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182884-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 21 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 21 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार
Fri, 08 May 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 08 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय चंबा, भरमौर और डलहौजी में जारी रही नामांकन प्रक्रिया
तीसा से 490 और भरमौर से 239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सिर्फ छह उम्मीदवारों ने चुनावी हुंकार भरी। एसडीएम कार्यालय चंबा में 13 उम्मीदवारों ने जिला परिषद सदस्य के पद के लिए नामांकन भरा।
जिला परिषद वार्ड चकलू से भाजपा समर्थित उम्मीदवार शांति देवी भी शामिल रहीं। मंजरी शर्मा ने भी नामांकन भरा। बख्तपुर वार्ड से बिंदु, इंदिरा, शिवानी कपूर, रजनी, करियां से रत्न चंद, जिला परिषद वार्ड गैहरा से रमेश कुमार, मोनू कुमार, सत्येंद्र ठाकुर, अविनाश शर्मा और पुरुषोत्तम कुमार ने नामांकन भरा। जिप वार्ड मोतला, कथेट और बनेट से किसी ने भी नामांकन दायर नहीं किया। नैणीखड्ड जिप वार्ड से प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, नरेश कुमार और देवांग ठाकुर ने परचा भरा। विकास खंड भरमौर से 239 उम्मीदवारों ने प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के लिए तीन उम्मीदवारों ने परचा भरा। वहीं, तीसा विकास खंड से दूसरे दिन 490 उम्मीदवारों ने पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
--
भरमौर-खणी से तीन उम्मीदवारों ने भरे परचे
भरमौर (चंबा)। भरमौर और खणी जिला परिषद वार्ड के लिए तीन उम्मीदवारों ने शुक्रवार को परचा दाखिल किया। लीला शर्मा और उपासना ने नामांकन भरा जबकि खणी वार्ड से राकेश जरियाल ने नामांकन पत्र दायर किया। विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी से जिला परिषद के चार वार्ड हैं। इनमें पांगी में एक और भरमौर में तीन जिप वार्ड भरमौर, खणी और गैहरा आते हैं। उपमंडल अधिकारी विकास शर्मा ने बताया की शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने परचा भरा है।