{"_id":"6c60df2da7392087a367c52fe9bbf2ae","slug":"no-road-facility-in-kalhel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्हेल के गांव सड़क सुविधा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्हेल के गांव सड़क सुविधा से वंचित
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 08 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत कल्हेल के कई गांवों सड़क सुविधा से अछूते हैं। पंचायत के नैला, बाउली, देहरा, खंडियारू, गदियोग, सोहा, सोठी, भालुंई गांवों के लोग आज भी सड़क सुविधा को तरस रहे हैं। इन गांवों में 50 से अधिक परिवार हैं और गांवों की एक हजार के करीब आबादी है।
विज्ञापन
सड़क सुविधा न होने के कारण गांवों के लोगों को खाद्य सामग्री व जरूरी सामान पीठ पर उठाकर लाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं अचानक बीमार हुए व्यक्ति को पीठ पर उठाकर दो घंटे पैदल सफर करना पड़ता है और तब जाकर पीएचसी कल्हेल में मरीज को प्राथमिक उपचार मिल पाता है। लोगों को भवन निर्माण व खाद्य सामग्री लेने के लिए कई बार मजबूरन खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों चूहडू, नसीरूद्दीन, ताजदीन, मससु, खेलक मोहम्मद, बजीरू, दुर्गा राम, मनसा राम, जगदेई, जानकी देवी, होशियारा राम ने बताया कि सड़क सुविधा न होने के कारण मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क सुविधा से गांवों को जोड़ा जाए।
विज्ञापन