{"_id":"f54d58919c1f7f4a6d88091e906bf841","slug":"narcotics-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोंखरी मोड़ में पुलिस ने पकड़ी 2 किलो 560 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोंखरी मोड़ में पुलिस ने पकड़ी 2 किलो 560 ग्राम चरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 06 Nov 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर बोंखरी मोड पर डलहौजी पुलिस ने एक व्यक्ति से दो किलो पांच सौ साठ ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। चरस के साथ गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान विशन दत्त पुत्र नानक चंद गांव घघोटी तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। यह मामला उस समय पेश आया। जबकि डलहौजी पुलिस ने दिन के करीब पौने पांच बजे बोंखरी मोड़ में नाकेबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रहे विशन दास को रोककर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से दो किलो पांच सौ साठ ग्राम चरस बरामद पाई गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी विशन दास को मादक द्रव्य अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया आरोपी को पुलिस रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी ताकि चरस माफिया के मुख्य स्रोत तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन