{"_id":"5e8a05798ebc3e768f662199","slug":"liqor-recovered-in-chamba-while-naka-chamba-news-sml3296314153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी में नाके के दौरान पुलिस ने कार से पकड़ी दो पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी में नाके के दौरान पुलिस ने कार से पकड़ी दो पेटी शराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास खंड सलूणी में कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने नाके में कार से दो पेटी शराब की पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को डीएसपी सलूणी राम करण की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आने जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ कर रही थी। कर्फ्यू के दौरान वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कर्फ्यू पास या मरीजों को लेकर जा रहे वाहनों को ही आने जाने की अनुमति दी जा रही है।
इस दौरान कार जोकि धारगला से सलूणी की तरफ आ रही थी, उसे पुलिस दल ने चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान कार के भीतर से दो पेटी शराब बरामद की गई। जबकि कर्फ्यू और धारा 144 के चलते जिले में शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चालक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना किहार में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
डीएसपी रामकरण राणा ने बताया कि सलूणी में नाके के दौरान कार से दो पेटी शराब बरामद की है। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शराब सहित अन्य नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।