फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   kavinder won best farmer award in chamba

चंबा के कविंद्र को उत्कृष्ट किसान का सम्मान

Tue, 01 Dec 2020 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
kavinder won best farmer award in chamba
किसान कविंद्र
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। जिले के किसान कविंद्र कुमार को उत्कृष्ट कृषक के सम्मान से नवाजा गया है। डॉ. वाईएस परमान उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) के 36वें स्थापना दिवस पर बंजल गांव से ताल्लुक रखने वाले कृषक कविंद्र कुमार को उत्कृष्ट कृषक के पुरस्कार से नवाजा गया। कोविड के चलते ये पुरस्कार वितरण समारोह ऑनलाइन आयोजित हुआ।
इसमें प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नौणी विश्वविद्यालय के चांसलर, वन और कृषि मंत्री भी मौजूद रहे। बंजल के कृषक कविंद्र कुमार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के एनआईसी हॉल में कृषि विज्ञान केंद्र सरू के प्रोजेक्ट समन्वयक डॉ. राजीव रैणा ने स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव बंजल से ताल्लुक रखने वाले कविंद्र पुत्र कर्म चंद को खेतीबाड़ी में विशेष रूचि है। कृषि विभाग से सब्सिडी लेकर उन्होंने अपनी जमीन में तीन पॉली हाउस लगाए हैं। पॉलीहाउसों और खुले खेतों मेें कविंद्र पीली और लाल शिमला मिर्च, लाल बंदगोभी, मटर, फ्रासबीन, चेरी और टमाटर उगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कविंद्र ने सेब के बागीचे भी लगाए गए हैं। उन्होंने मेहनत के बल पर बागीचे में तैयार किए सेब को कोलकाता और लाल और पीली शिमला मिर्च को धर्मशाला में बढ़िया दामों पर बेचते हैं। इसके अलावा फ्रासबीन, मटर, बंदगोभी व अन्य सब्जियों को चंबा स्थित स्थानीय सब्जी मंडी में उम्दा दामों पर बेच कर आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे हैं।

कृषि विभाग के एडीओ मैहला डॉ. चंचल राणा ने बताया कि कीड़ी के बंजल गांव के किसान कविंद्र को उत्कृष्ट कृषक चुना गया है। प्रदेश के पांच जिलों से एक-एक किसान को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed