{"_id":"6b0c5b1954131c4591057977","slug":"hrtc-bus-breaks-down-in-the-middle-of-the-road-in-saluni-causing-a-traffic-jam-chamba-news-c-88-1-cmb1002-204434-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में बीच सड़क हांफी निगम की बस, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में बीच सड़क हांफी निगम की बस, लगा जाम
Sun, 29 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सलूणी से चंबा जा रही एचआरटीसी बस में आई तकनीकी खराबी
यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सलूणी से चंबा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस रास्ते में खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
तकनीकी खराबी आने के बाद बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और जाम की स्थिति बन गई। बस में सवार यात्रियों को भी बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी तेज सिंह, केवल कुमार, पीयूष कुमार, हमीद और ललित कुमार ने बताया कि सलूणी क्षेत्र में निगम की बसों का रास्ते में खराब होना लगातार सामने आ रहा है। आए दिन तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है। जरूरी काम से चंबा जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने निगम प्रबंधन से बसों की नियमित जांच करवाने और खराब वाहनों की समय पर मरम्मत करने की मांग की। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। बस की जल्द मरम्मत करवाकर उसे सड़क से हटाया जाएगा।
--