फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hopes were in line... the car passed by at speed

Chamba News: उम्मीदें कतार में थीं... रफ्तार में गुजर गई गाड़ी

Wed, 27 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hopes were in line... the car passed by at speed
चार महीने बाद भी भलेई में गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता निराश
विज्ञापन

बोले- दिन भर सिलिंडर की गाड़ी का करते रहे इंतजार, गाड़ी रुकी ही नहीं
घंटों तक इंतजार करने के बाद खाली सिलिंडर लेकर वापस लौटे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। चार महीने बाद सिलिंडर भरने की आस लिए सड़क के किनारे बैठे ग्रामीणों की उम्मीदें उस वक्त धुएं में उड़ गईं, जब गैस सिलिंडरों से लदी गाड़ी उनके सामने से गुजर गई लेकिन एक भी घर की रसोई तक नहीं पहुंची।
भलेई की तपती दोपहर में खाली सिलिंडरों के साथ घंटों इंतजार करते लोगों की बेबसी ने सिस्टम की लापरवाही की ऐसी तस्वीर पेश की जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

दिन : बुधवार, समय : 11 बजे, स्थान : भलेई। सूचना मिलने पर सुबह ही करीब 40 उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर सड़क के किनारे जमा हो गए। उम्मीद थी कि लंबे इंतजार के बाद गैस मिल जाएगी लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी स्थिति जस की तस रही। जैसे ही गैस गाड़ी क्षेत्र में पहुंची, वह बिना रुके आगे निकल गई। इससे इंतजार करते रहे उपभोक्ता हताश होकर रह गए। कई परिवारों की रसोई चार-चार महीने से खाली पड़ी है। दोहपहर 12 बजे ओहरा के पास भी तेज धूप में उपभोक्ता सिलिंडर लेकर सड़क पर इंतजार करते रहे मगर सिलिंडर की गाड़ी नहीं रुकी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ इलाकों में महीने में दो-दो बार गैस सप्लाई दी जा रही है जबकि भलेई, ब्रंगाल, वांगल, ओहरा, जैसे दूरदराज क्षेत्रों में महीनों तक कोई सुविधा नहीं पहुंच रही। इस असमानता ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने डेढ़ माह से बुकिंग कर दी है। फिर भी गाड़ियां नहीं रुक रही हैं। गैस की कमी का असर अब सरकारी संस्थानों पर भी दिखने लगा है। भलेई प्राथमिक विद्यालय सहित कई स्कूलों में गैस सिलिंडर खाली हैं। इससे बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करना भी मुश्किल हो गया है। गैस न मिलने से रसोई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बच्चों के लिए भोजन बनाना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि गैस न मिलने से घरों का कामकाज प्रभावित हो गया है। मजबूरी में उन्हें लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दूरदराज क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का एक तय शेड्यूल बनाया जाए और नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गैस एजेंसी के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की गाड़ियां भेज दी जाएंगी। जहां की बुकिंग है, वहां ही गाड़ियां जा रही हैं। इसलिए गैस सिलिंडर की गाड़ियां नहीं रुक रही हैं। सभी क्षेत्रों में गैस की सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed