फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heliport will be built in tribal area Holi-Pangi

Chamba News: कबायली क्षेत्र होली-पांगी में बनेंगे हेलिपोर्ट

Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Heliport will be built in tribal area Holi-Pangi
चंबा। कबायली क्षेत्र होली और किलाड़ में हेलिपोर्ट बनेंगे। इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार भरमौर-पांगी प्रशासन, पर्यटन, लोक निर्माण, वन और राजस्व विभागों की टीमों ने वर्तमान में स्थित हेलिपैडों का निरीक्षण कर उनका विस्तारीकरण करके हेलिपोर्ट बनाने की योजना बनाई है। बहरहाल, संयुक्त निरीक्षण के बाद हेलिपोर्ट के लिए देखी गई जमीन संबंधी एफसीए केस बनाकर वन विभाग को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उसे स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की हर जिले में हेलिपोर्ट बनाने की योजना है। इसी के तहत जनजातीय क्षेत्रों में एक-एक हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। चंबा जिले के कबायली क्षेत्र भरमौर के होली और पांगी के किलाड़ में पर्यटन को पंख लगाने की प्रदेश सरकार की योजना है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के निर्देशानुसार भरमौर-पांगी में हेलिपोर्ट बनेंगे। उपायुक्त ने जिले में हेलिपोर्ट बनाने को लेकर विभिन्न विभागों को जगह का चयन करने निर्देश जारी किए। इसके बाद टीमों ने वर्तमान में बने हेलिपैड का विस्तारीकरण करवाकर उन्हीं जगहों पर हेलिपोर्ट बनाने की योजना के तहत निरीक्षण किया है। इसके बारे में वन विभाग की अनुमति के बाद ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि कबायली क्षेत्रों में एक-एक हेलिपोर्ट बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन को देखा गया है। वन विभाग की जमीन आने पर एफसीए केस बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed