{"_id":"6b0472e28c92fe4f940f91f1","slug":"fines-imposed-on-ten-families-for-not-handing-over-waste-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203851-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़ा नहीं देने पर दस परिवारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़ा नहीं देने पर दस परिवारों के चालान
Mon, 23 Nov 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
हरदासपुरा में नगर परिषद ने प्रति परिवार 500 रुपये जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग न करने वाले परिवारों पर नगर परिषद चंबा ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में टीम ने हरदासपुरा मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान कूड़ा न देने वाले दस परिवारों के चालान किए और कुल पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। प्रत्येक परिवार से 500 रुपये जुर्माना लिया गया।
नगर परिषद की ओर से शहर में घर-घर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मचारियों को सौंपने की अपील की जा रही है, ताकि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैले। इसके बावजूद कुछ परिवार निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ निरीक्षण और चालान की कार्रवाई तेज कर दी है।
नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण मुहिम चलाई जा रही है। इसमें सहयोग न करने वाले परिवारों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर सफाई कर्मचारियों को सौंपने की अपील की।
विज्ञापन
--