फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand made to the Deputy Commissioner to deploy teachers in Raila School

Chamba News: उपायुक्त से की रैला स्कूल में शिक्षक तैनात करने की मांग

Thu, 02 Apr 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the Deputy Commissioner to deploy teachers in Raila School
चंबा उपायुक्त को रैला स्कूल में प्रवक्ताओं के रिक्त पड़े पदों को लेकर ज्ञापन देते लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैला में अध्यापकों की कमी को लेकर प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। इस दौरान माया दीन, गफूर, फारूक, जुनैद, मजीद, तिलक राज, याकूब और पंकज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि रैला स्कूल में 10वीं तक अध्यापक तो हैं लेकिन 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए कोई भी प्रवक्ता नहीं है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रवक्ताओं के पद खाली होने से विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। यह स्कूल दुर्गम क्षेत्र में है। इसके 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी अन्य स्कूल नहीं है। विद्यार्थी केवल इसी पाठशाला पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूद समय में पाठशाला में लगभग 70 विद्यार्थी बिना अध्यापक के पढ़ाई कर रहे हैं। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि रैला स्कूल के खाली पदों को भरने के लिए कोई उचित कदम उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed