फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dead body of private hotel worker found in hot road forest

Chamba News: गर्म सड़क के जंगल में मिला निजी होटल कर्मी का शव

Mon, 22 May 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of private hotel worker found in hot road forest
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी के गांधी चौक के समीप गर्म सड़क के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक गर्म सड़क पर स्थित एक निजी होटल में कार्यरत था। मृतक की पहचान मदनलाल (35) पुत्र इंद्रजीत गांव सासन ग्राम पंचायत चकलू जिला चंबा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मौके पर पहुंचने पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच करने की मांग उठाई। इसके बाद नूरपुर से फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक करीब दो दिन पहले होटल से लापता था। इसकी सूचना होटल मालिक ने पहले से पुलिस थाना डलहौजी में दी थी लेकिन सोमवार शाम होटल के साथ लगते जंगल में गहरी खाई में उसका शव मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जरूरी साक्ष्य एकत्रित करने के बाद ही पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी डलहौजी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed