{"_id":"58bee4c74f1c1bb969dc41c4","slug":"two-women-scorched-by-falling-hot-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म तेल गिरने से झुलसी दो महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्म तेल गिरने से झुलसी दो महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला क्षेत्र में रहने वाली ननद और भाभी खौलता तेल गिरने से बुरी तरह झुलस गई हैं। यह हादसा सोमवार को पेश आया। ननद भारती सोमवार शाम अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
भारती के भाई राकेश की पत्नी तनुजा और भारती परिजनों को पकौड़े बना रही थी। चूल्हे पर रखी तेल की गर्म कड़ाही पर बर्तन गिरा और तेल तनुजा और भारती पर गिर गया। इससे वे झुलस गईं। परिजन उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आए।
विज्ञापन
यहां उपचार के लिए दाखिल कर लिया है। क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के एमएस जीवानंद चौहान ने बताया कि दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन