{"_id":"58483e314f1c1b9b1944912b","slug":"challan-of-vehicles-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों से वसूला 20 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चालकों से वसूला 20 हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बुधवार को चंबा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 127 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इनसे बीस हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बुधवार को चंबा पुलिस ने शहर मुख्यालय, भरमौर चौक, हरदासपुरा, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानपुर और बालू में नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई। बिना दस्तावेज के वाहनों, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य अनियमितताओं के आरोप में पुलिस ने इनके चालान काटे। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन