फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भटालवां में घास काटते खाई में गिरी महिला, मौत

भटालवां में घास काटते खाई में गिरी महिला, मौत

Sat, 08 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
भटालवां में घास काटते खाई में गिरी महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
भटालवां मंदिर के पास पहाड़ी में घास काटते समय खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सोनू पत्नी तिलक राज निवासी ओबड़ी के रूप में हुई है। सोनू शनिवार को भटालवां मंदिर के पास पहाड़ी पर घास काट रही थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गई। लोगों ने महिला को घायलावस्था में खाई से बाहर निकाल एंबुलेंस की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सिर पर लगी गहरी चोट से महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि खाई में गिरने से एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed