{"_id":"5c4351f2bdec2211ac1adfbd","slug":"201547915762-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के खुफ्फा गांव में आग लगने से जला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के खुफ्फा गांव में आग की चपेट में आने से एक घर स्वाह हो गया। इस घटना में मकान के भीतर रखा डबल बेड समेत सामान जल गया है। आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घर में आग लगने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिस घर में आग लगी है, वहां पर कोई भी नहीं रहता था। इसलिए वहां पर आग लगने का सवाल भी नहीं बनता। घर रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल निवासी खुफ्फा का है। वह परिवार के साथ दूसरे घर में रहता है। काफी समय से यह घर खाली पड़ा था। घर में आग लगने की शनिवार को सुबह एक व्यक्ति ने पांगी थाना में आकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घर में लगी आग को बुझाया। इसके साथ ही गांव के अन्य घरों को भी आग की चपेट में आने से बचाया। गनीमत रही कि घर में आगजनी के समय कोई भी मौजूद नहीं था। अन्यथा जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। पुलिस ने घर में आग लगने के कारणों को लेकर गांव के लोगों से पूछताछ भी की। मगर किसी को भी आग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 436 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पांगी में घर जलने का मामला सामने आया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।