फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   श्रम विभाग ने दुकानों और घरों में दी दबिश

श्रम विभाग ने दुकानों और घरों में दी दबिश

Sat, 02 Feb 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग ने दुकानों और घरों में दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। बाल श्रम रोकने के लिए जिला मुख्यालय में संयुक्त अभियान चलाया गया। संयुक्त अभियान के दौरान श्रम, पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने मुख्य बाजार, सपड़ी, सुल्तानपुर और परेल बाजार में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान चार बच्चे घरों में काम करते हुए पाए गए। अब श्रम विभाग जल्द ही घरों में बच्चों से काम करवाने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी करेगा। इसके साथ ही उनसे बच्चों की आयु संबंधी प्रमाण पत्र लेगा। आयु प्रमाण पत्रों में किसी प्रकार की खामियां होने पर मकान मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त अभियान के दौरान टीम में श्रम अधिकारी चंबा आरके शर्मा, श्रम निरीक्षक डलहौजी एसआर शर्मा, महिला निरीक्षक पूजा कुमारी, चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल, चाइल्ड लाइन टीम सदस्य काजू राम शामिल रहे। जानकारी के अनुसार सबसे पहले टीम ने मुख्य बाजार में निरीक्षण किया। इसके बाद सुल्तानपुर और परेल मार्ग पर भी दुकानों में दबिश दी। इस दौरान चार बच्चें घरों में काम करते हुए मिले। इसके साथ ही दुकानों में भी निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी की बाल श्रम अधिनियम के तहत 14 वर्ष या इससे कम आयु का बच्चे से किसी भी स्थिति में बालश्रम नहीं करवाया जा सकता है। जिला श्रम अधिकारी आरके शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घरों में काम करते हुए चार बच्चे मिले हैं। गृह मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे और बच्चों की जन्मतिथि की उचित जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed