फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered against four people over allegations of a demand for 5 lakh and a car 20 days after the wedding.

Mau News: शादी के 20 दिन बाद पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, चार पर प्राथमिकी

Fri, 04 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people over allegations of a demand for 5 lakh and a car 20 days after the wedding.
मऊ। पूजा साहनी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने बुधवार शाम पति मुकेश साहनी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि शादी के 20 दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव निवासी रामनवमी साहनी ने अपनी बेटी पूजा साहनी की शादी 22 नवंबर 2025 को दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के छेदापुरा निवासी मुकेश साहनी के साथ कराई थी। ससुराल वालों की मांग के अनुसार 2.55 लाख रुपये नकद, 1.70 लाख रुपये के सोने के आभूषण सहित लाखों रुपये के घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए गए थे।
विज्ञापन

शादी के शुरुआती 20 दिनों तक संबंध सामान्य रहे, लेकिन इसके बाद पति मुकेश साहनी, ससुर जितेंद्र साहनी, सास रंभा देवी और ननद मीनू उस पर अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। मायके से पांच लाख रुपये नकद और एक कार दिलवाने की मांग की। ऐसा न करने पर घर से निकालने और रिश्ता खत्म करने की धमकी दी गई। आरोप है कि जब पूजा ने मांग का विरोध किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसे जबरन घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed