{"_id":"5c0a9e11bdec22418d76201d","slug":"181544199697-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़कोग पुल के पास खाई में गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढ़कोग पुल के पास खाई में गिरा व्यक्ति, मौत
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढकोग पुल के पास खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, जांच जारी
पांव फिसलने से रावी नदी के किनारे पहुंच गया छतराड़ी का थमन राम
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढकोग पुल के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थमन राम पुत्र भंगीला राम निवासी गांव मेढ़ी डाकघर छतराड़ी के रूप में हुई है, जो वीरवार शाम को ढकोग पुल के पास बने शौचालय की ओर जा रहा था। उसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर कर रावी किनारे पहुंच गया। इससे पहले कि लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। क्योंकि खाई में पत्थरों पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रात को शव खाई से बाहर निकाला। जहां से शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।