{"_id":"5acba0744f1c1b506b8b498a","slug":"161523294324-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। खैरी-चमेरा मार्ग पर टिपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान रशपाल पुत्र बूआ दित्ता निवासी बदानी के रूप में हुई है।
वह टिपर लेकर खैरी-चमेरा मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान जब वह चमेरा के पास पहुंचा तो वह टिपर से नियंत्रण खो बैठा। इससे टिपर सड़क से लुढ़क रावी नदी में गिर गया। इससे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के समय हुई जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। खैरी थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया और शव सौंपा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।