{"_id":"5cffd54cbdec22076402a7bb","slug":"156027014710-chamba-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हमीरपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में चंबा में मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके साथ ही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग रखी। अंजू धीमान ने कहा कि भारत में सऊदी अरब की तरह कड़ा कानून बनाने की जरूरत है।
सऊदी अरब में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को जेल में नवाबशाही नहीं करवाई जाती। उन्हें ऐसी सजा दी जाती है, जिसे देखकर बाकि लोग ऐसा कुकृत्य करने से तौबा करते हैं। इसलिए भारत में भी ऐसा सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री को देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐसे कानून भारत में लागू करवाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं पर होने वाले शोषण की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इसकी वजह से देश की महिलाएं और युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जनता महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर काफी उग्र हो चुकी है। समय रहते सरकार ने इसको लेकर कड़े कदम नहीं उठाए तो सरकार और प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।