फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुमरा-धुुधेड़ी मार्ग पर पिकअप लुढ़की, चार घायल

गुमरा-धुुधेड़ी मार्ग पर पिकअप लुढ़की, चार घायल

Sun, 25 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गुमरा-धुुधेड़ी मार्ग पर पिकअप लुढ़की, चार घायल
accident shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

किहार(चंबा)। किहार सेक्टर के तहत गुंमरा-धुधेड़ी मार्ग पर धुधेड़ी के समीप पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा शनिवार देर रात को पेश आया। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने पर भादंस की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान रवि कुमार पुत्र रघू राम निवासी गांव धनफड़, मनोज कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासीग भठरी, चालक सुनील कुमार पुत्र सुखदेव निवासी भठरी और सतीश कुमार पुत्र चतरो निवासी गांव गुंडेरा के रूप में हुई।
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। यहां हादसे में घायल तीन लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे में एक घायल को मामूली खरोंचे आई हैं। उसका उपचार सिविल अस्पताल किहार में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंबा मेडिकल कॉलेज से रविवार सुबह गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चारों गुमरा में किसी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।


मगर वहां से सलूणी वापिस आते समय गाड़ी धुधेड़ी नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए है। इसमें से एक घायल को टांडा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed