चंबा में क्रिकेट संघ दस नवंबर से करवाएगा क्रिकेट प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रिकेट संघ चंबा अंडर-16 वर्ग में स्कूली विद्यार्थियों की एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दस नवंबर 2015 को पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित करने जा रहा है। यह जानकारी पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ सदस्य किशन सिंह ठाकुर ने दी है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम पांच सौ रुपये एंट्री फीस जमा करके इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं।
किश्न ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास है जिससे खेल गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक एवं औद्योगिक महत्व के स्थानों एवं इकाइयों का भ्रमण करवाके उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच टेस्ट मैच आधार पर इनिंग मैच होगा जो कि दो दिनों तक खेला जाएगा। इच्छुक टीमें चंबा में हमीदखान, माई का बाग में किश्न कुमार व सरोल में अंतिम कुमार से संपर्क कर सकते हैं।