फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Commercial consumers installed smart meters after receiving notices.

Chamba News: नोटिस मिलने के बाद व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने लगवाए स्मार्ट मीटर

Fri, 24 Apr 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Commercial consumers installed smart meters after receiving notices.
बिजली बोर्ड ने नोटिस के बाद 24 घंटे में स्मार्ट मीटर लगाने का दिया था समय
विज्ञापन

टीम ने 12 स्मार्ट मीटर लगाए, विरोध करने पर दी कार्रवाई करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने वाले व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने नोटिस मिलने के बाद अब स्मार्ट मीटर लगवा लिए हैं।
बता दें कि व्यावसायिक उपभोक्ताओं की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार करने पर बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे। इन उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर स्मार्ट मीटर लगवाने या बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए थे, उनमें कुछ ने बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगवा लिए। शुक्रवार को बोर्ड की टीम ने 12 स्मार्ट मीटर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य है। जो उपभोक्ता इसका विरोध करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते स्मार्ट मीटर लगवाएं जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। बोर्ड प्रबंधन आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखेगा और शेष उपभोक्ताओं के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed