फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   citu protest for farmer at holi chamba

होली में सीटू ने किसान आंदोलन के समर्थन में किया प्रदर्शन

Tue, 01 Dec 2020 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
citu protest for farmer at holi chamba
होली में प्रर्दशन करते सीटू के पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : Chamba
होली (चंबा)। सीटू जिला कमेटी ने मंगलवार को किसानों के समर्थन में होली में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के बाद सीटू ने नायब तहसीलदार होली के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। सीटू महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि किसानों के प्रति केंद्र सरकार का रवैया पूरी तरह से तानाशाही पूर्ण रहा है।
विज्ञापन

किसान पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं, परंतु सरकार ने पूरी तरह से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार के किसान विरोधी बिल पूंजीपतियों के हक में है, जिससे किसानों का बड़े पैमाने पर शोषण और किसानी उनके लिए घाटे का सौदा बनकर रह जाएगी। केंद्र सरकार किसानों की मांगों को सुनने के बजाए उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। होली में हुए प्रदर्शन में सीटू कार्यकर्ताओं के साथ बजोली होली यूनियन के सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारी देवी सिंह, विपिन, बर्फी राम, परमेश्वरी, नरेश और मदन राजन ने कहा कि किसानों के साथ सरकार तुरंत बात करे। इसके साथ ही किसान विरोधी बिल को वापस ले। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो सीटू के साथ मिलकर उग्र आंदोलन प्रदेश भर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed