{"_id":"0ec7938b1afce02500bdedfff2dd9c82","slug":"churus-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के काले कारोबार के गढ़ बने चुराह और सलूूणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के काले कारोबार के गढ़ बने चुराह और सलूूणी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 08 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
जिला चंबा में चरस का काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिला में चरस तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादातर मामलों के तार जिला की चुराह, सलूणी तहसील से जुड़े हुए पाए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि चुराह में अभी भी बड़े पैमाने पर चरस तस्करी का धंधा चल रहा है। पुलिस विभाग समय-समय पर भांग उखाड़ो अभियान चलाता है, जो अभी नाकाफी दिख रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाल ही में चंबा-पठानकोट मार्ग पर पुलिस ने सलूणी के एक व्यक्ति से दो किलो पांच सौ साठ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को चरस की सप्लाई करने वालों का तो पता चल जाता है, मगर इसकी पैदावार करने वालों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि चरस के काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान के साथ स्थानीय लोगों का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पुलिस दोगुने जोश के साथ चरस तस्करों को पकड़ने के लिए मुहिम छेड़ेगी।
विज्ञापन
