{"_id":"5f9458a18ebc3e3b4b419bb6","slug":"chamba-nps-employee-protest-for-pension-chamba-news-sml3494264186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ के गरजे कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ के गरजे कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी यूनियन संघ चंबा के बैनर तले सभी संगठनों ने न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस सांकेतिक धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई। इससे पहले जीरो प्वाइंट भरमौर चौक से सभी कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली।
रैली जीरो प्वाइंट भरमौर चौक से जिला मुख्यालय पहुंची। यहां कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना किया। प्रदर्शन की अगुवाई न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी यूनियन संघ चंबा अध्यक्ष सुनील जरयाल ने की। इसके बाद पदाधिकारियों ने उपायुक्त चंबा डीसी राणा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की गुहार लगाई।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना पर वर्ष 2003 से रोक लगाई है। इसके चलते कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम में कई खामियां हैं। इसके साथ ही कर्मचारी हित में भी नहीं है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक तंगहाली से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से इस मामले को लेकर वे सरकार से शांतिपूर्ण ढंग से गुहार लगा रहे हैं। मगर अभी तक सरकार ने इस मांग को पूरा नहीं कर पाई है। इस बात को लेकर सभी कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांकेतिक धरना पूरे प्रदेश में दिया गया। अगर सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी।