{"_id":"60216dd48ebc3e74ab2030d8","slug":"chamba-news-street-lights-in-hardaspura-ward-deteriorated-chamba-news-sml3602870155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदासपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदासपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा वार्ड में समस्याओं का अंबार है। एक तरफ जहां वार्ड के मोहल्लों को जाने वाली गलियां खस्ताहाल है तो वहीं स्ट्रीट लाइटें भी पिछले तीन-चार माह से बंद पड़ी हैं। करीब दो सौ की आबादी को जोड़ने वाले हरदासपुरा-मिंडा मार्ग की हालत भी खस्ता है। दो साल पहले बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ मुगला श्मशानघाट का रास्ता आज तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। नगर परिषद चंबा ने समस्या का समाधान करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा वार्ड सबसे बड़ा है। यहां चार हजार से अधिक आबादी गुजर बसर कर रही है। लाहड़ी मोहल्ले में जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो वहीं मुचियाड़ी को जाने वाला रास्ता भी खस्ताहाल है। लोगों में सुनील कुमार, पूर्ण सिंह, काका राम, लोकेश राज, देवेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, देवी सिंह, राज कुमार का कहना है कि वार्ड में काफी समस्याएं हैं। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि वार्ड में लटके विभिन्न कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। लोगों ने नगर परिषद चंबा से हरदासपुरा स्थित पार्क की दशा भी सुधार कर इसे चिल्ड्रन पार्क के रूप में विकसित करने की मांग की है।
रास्तों का मरम्मत कार्य शुरू किया : पार्षद
हरदासपुरा वार्ड पार्षद अंजू देवी का कहना है कि लोगों की समस्याएं उनके ध्यान में हैं। रास्तों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मुगला श्मशानघाट की ओर जाने वाला रास्ता भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है, जल्द ही कार्य शुरू होगा।