फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   c farm should deposite for allowemce

सी फॉर्म जमा न करवाया तो नहीं मिलेगा भत्ता

Fri, 02 Apr 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
c farm should deposite for allowemce
चंबा। जिले में सी फार्म जमा न करवाने वाले प्रशिक्षुओं को भत्ता नहीं मिलेगा। इस संदर्भ में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के मुताबिक तीस अप्रैल तक सभी प्रशिक्षुओं को अपना सी फार्म सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करवाना होगा। इस मामले को लेकर रोजगार उप कार्यालयों को भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रोजगार उप कार्यालयों में भी प्रशिक्षु और बेरोजगार युवा यह फॉर्म जमा करवा सकते हैं। जिला रोजगार विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई बेरोजगार युवा या प्रशिक्षु उक्त फॉर्म जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कौशल और बेरोजगारी भत्ते पर रोक लगा दी जाएगी। इसमें लेटलतीफी और लापरवाही के लिए प्रशिक्षु स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत करीब 2500 और कौशल विकास भत्ता योजना के तहत करीब तीन हजार प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। इन्हें कौशल और बेरोजगारी भत्ते की किस्त की अदायगी की जा रही है। हर साल विभाग की ओर से अप्रैल माह में सी फॉर्म जमा करवाने के आदेश दिए जाते हैं। इससे विभाग को यह जानकारी हासिल होती है कि कौन से प्रशिक्षु कौशल प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं और कौन से प्रशिक्षु बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने प्रशिक्षुओं और बेरोजगार युवाओं को एक माह का समय इसके लिए दिया है। अगर प्रशिक्षु सी फॉर्म जमा नहीं करवाते हैं तो उन्हें योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं के तहत प्रशिक्षुओं को सी फॉर्म जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रोजगार उप कार्यालयों में भी फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed