फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After snowfall, the weather cleared and tourists went paragliding.

Chamba News: बर्फबारी के बाद मौसम साफ, पर्यटकों ने की पैराग्लाइडिंग

Fri, 02 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
After snowfall, the weather cleared and tourists went paragliding.
चंबा के ख​ज्जियार में पैराग्लाईड़िंग  का आनंद लेते प्रर्यटक।संवाद
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार की ऊपरी चोटियों में ताजा बर्फबारी में अठखेलियां करने के अलावा शुक्रवार को साफ हुए मौसम में पर्यटकों ने जमकर पैराग्लाडिंग करने का आनंद उठाया। इतना ही नहीं वे जिप लाइन में रस्सी पर चलने के अलावा एडवेंचर पार्क पुखरी में भी पहुंचे। कुल मिलाकर पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद बढ़ना होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों समेत अन्य कारोबारियों के लिए कमाई का जरिया बना हुआ है। शुक्रवार को पर्यटन स्थल खज्जियार के झील मैदान में पर्यटकों की खूब भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

कोलकाता, मुंबई और दिल्ली समेत अन्य शहरों से पर्यटक परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। कोलकाता से पहुंचे अंशुमन ने बताया कि परिवार समेत वे यहां पहुंचे हुए हैं। देवदार से घिरे इस क्षेत्र की ऊपरी चोटियों में आसमान से गिरती बर्फ में जमकर मस्ती की। महाराष्ट्र से आए पर्यटक राजीव बिट्ठल ने बताया कि परिवार की चाह रही कि खज्जियार में नया साल मनाना है। इसी के चलते यहां पर पहुंचे हैं। शुक्रवार को साहसिक खेल के तहत जिप लाइन में रस्सी से होकर गुजरने का अनुभव भी हासिल किया। दिल्ली के पर्यटक संजीव कुमार ने बताया कि खज्जियार में बहुत सी चीजें देखने लायक हैं। यहां पुखरी गांव में स्थित एडवेंचर पार्क, लाहड़ा स्थित जिप लाइन और कलाश दर्शन में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने फिर से यहां पर पहुंचने की इच्छा जताई है।

चंबा के खज्जियार में पैराग्लाईड़िंग  का आनंद लेते प्रर्यटक।संवाद

चंबा के खज्जियार में पैराग्लाईड़िंग  का आनंद लेते प्रर्यटक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed