फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP roars in Chamba, burns effigy of Chief Minister

Chamba News: चंबा में गरजी एबीवीपी, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Fri, 21 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ABVP roars in Chamba, burns effigy of Chief Minister
चंबा में अपनी मांगों को लेकर सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का पुतला जलाते एबीवी
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चंबा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी करने पर विरोध प्रकट किया। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान काफी संख्या में इकाई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर सरकार से छात्र हित की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। कार्यकर्ताओं साहिल ठाकुर, ललित वर्मा, भवानी ठाकुर, कंचन भारद्वाज आदि ने चेताया है कि अगर सरकार की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से छात्र संघ चुनाव को बहाल नहीं किया जा रहा है। साथ ही शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक भर्तियों को भी नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से विश्वविद्यालय में राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से अतिथि शिक्षक भर्ती की जा रही है, जो सरासर गलत है। सरकार की ओर से स्थायी कुलपति की नियक्ति भी नहीं की जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने सत्ता में आते ही शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी की है और बच्चों को घर-द्वार शिक्षा से वंचित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed