फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A 120-meter-long lift will be built from the new bus stand to Chaugan.

Chamba News: नए बस स्टैंड से चौगान तक बनेगी 120 मीटर लंबी लिफ्ट

Wed, 25 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A 120-meter-long lift will be built from the new bus stand to Chaugan.
नए बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट बनाने के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य वि
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ किया तीन साइटों का निरीक्षण
विज्ञापन

तकनीकी एक्सपर्ट इंजीनियरों से टीम की हरी झंडी मिलने पर एडीबी को भेजेंगे प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नए बस स्टैंड को चौगान तक लिफ्ट से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। बुधवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोक निर्माण, जल शक्ति और नगर परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर प्रस्तावित तीन स्थानों का औचक निरीक्षण किया।
120 मीटर लंबी लिफ्ट के लिए तीन साइटों का निरीक्षण किया गया। इनमें नए बस स्टैंड से चौगान तक, तत्वानी और गृह रक्षक आवास की साइट शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग तीनों स्थानों में लिफ्ट बनाने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान का चयन करेगा। इसके लिए तकनीकी एक्सपर्ट इंजीनियरों की टीम बुलाई जाएगी। इंजीनियरों की हरी झंडी मिलने के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जब से शहर से बस स्टैंड तत्वानी में शिफ्ट हुआ है, तब से लोग लिफ्ट बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पहले भी सरकारी स्तर पर चर्चाएं हो चुकी हैं। नए बस स्टैंड से पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़कर लोगों को वाया कसाकड़ा शहर में पहुंचना पड़ता है। यही वजह है कि लोगों की समस्या का निदान करने के लिए नए बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट बनाने का प्रस्ताव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हर 10 मीटर के बाद बनाए
जाएंगे आपातकालीन दरवाजे
120 मीटर लंबी लिफ्ट को दो से तीन भागों में बनाने पर विचार किया जा रहा है। हर दस मीटर के बाद आपातकालीन दरवाजे भी बनाए जाएंगे ताकि आपात परिस्थिति में किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
--
रावी नदी तट पर प्रस्तावित पूजा घाट स्थल का भी निरीक्षण

उपायुक्त ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन शीतला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया और संबंधित विभाग को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

--
चौगान तक लिफ्ट बनाने के लिए तीन साइटों का निरीक्षण किया है। इपमें तकनीकी एक्सपर्ट जिस साइट को सुरक्षित बताएंगे, उसका प्रस्ताव बनाकर एडीबी को भेजा जाएगा। - मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed