{"_id":"29862","slug":"Chamba-29862-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में खुलेंगे गैर संचारी रोग क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में खुलेंगे गैर संचारी रोग क्लीनिक
Chamba
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सिविल अस्पतालाें और सीएचसी में भी अब गैर संचारी रोग क्लीनिक बनाए जाएंगे। गैर संचारी रोग क्लीनिक बन जाने से लोगों को शुगर से जुड़ी बीमारियों का इलाज करवाने में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग एफआरयू चुवाड़ी, सिविल अस्पताल डलहौजी, सिविल अस्पताल तीसा, सीएचसी किहार, सलूणी, चूड़ी, भरमौर, होली और किलोड़ में गैर संचारी रोग क्लीनिक खोल रहा है। अस्पतालों में क्लीनिक खुल जाने से लोगों को उपचार के लिए अब जिला अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। जिलेभर में आयोजित होने वाले शुगर टेस्ट शिविरों में शुगर और ब्लड प्रेशर रोगियों को भी इन क्लीनिकाें में उपचार करने के लिए रेफर किया जाएगा। पहले इन शिविरों के माध्यम से रेफर होकर आने वाले मरीजाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता था। अन्य अस्पतालों में भी क्लीनिक खुल जाने से डायबिटीज का इलाज उनके एरिया में ही संभव होगा। क्लीनिक खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में क्लीनिक खोल देगा। सीधे तौर पर भी लोग इन क्लीनिकों में आकर अपने टेस्ट करवाकर अपनी बीमारी का समाधान करवा सकेंगे।
सीएमओ डा. राकेश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पतालाें और सीएचसी में गैर संचारी रोग क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लीनिक खुल जाने से शुगर के मरीजाें को इलाज के लिए चंबा नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएमओ डा. राकेश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पतालाें और सीएचसी में गैर संचारी रोग क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लीनिक खुल जाने से शुगर के मरीजाें को इलाज के लिए चंबा नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन