{"_id":"69f38bf6c4b00af73e0670df","slug":"3813-officers-and-employees-in-the-district-will-carry-out-the-election-process-chamba-news-c-88-1-ssml1004-182064-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में 3813 अधिकारी-कर्मचारी पूरी करवाएंगे चुनाव की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में 3813 अधिकारी-कर्मचारी पूरी करवाएंगे चुनाव की प्रक्रिया
Thu, 30 Apr 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा के संवेदनशील और अति संवेशनशील मतदान केंद्रों का जायजा ले रहीं टीमें : डीसी
बोले- 319 पंचायतों में तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को पूरी होगी मतदान प्रक्रिया
पहले चरण में 118, दूसरे में 115 और तीसरे चरण में 86 पंचायतों में होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की 319 पंचायतों में तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान के बाद उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद के परिणाम 31 मई को घोषित होंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा गठित टीम ले रही हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिले के 3813 अधिकारी-कर्मचारी अहम भूमिका निभाएंगे। अधिकारी-कर्मचारी एक जगह पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के बाद दूसरे मतदान केंद्र और फिर तीसरे मतदान केंद्र में चुनावी प्रक्रिया करवाने में अहम योगदान देंगे।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनावों के लिए 7, 8 और 11 मई को पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, वार्ड समिति सदस्य और जिप सदस्य के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को होगी। उम्मीदवार 14 और 15 मई को नाम वापस ले सकेंगे। मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले की 319 पंचायतों के 1793 वार्डों, 18 जिप सदस्यों और 135 बीडीसी सदस्यों के लिए 1019 मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया होगी। तीन चरणों में होने वाली मतदान प्रक्रिया के पहले चरण में 118 पंचायतों के 636 वार्डों, दूसरे चरण में 115 पंचायतों के 650 वार्डों और तीसरे चरण में 86 पंचायतों के 467 वार्डों में चुनाव होंगे। वहीं, भरमौर और पांगी में दो चरणों में ही चुनाव प्रक्रिया होगी।
--
4500 फीट की ऊंचाई पर सेचू चस्क मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांगी का सेचू चस्क मतदान केंद्र जिले का सबसे ऊंचाई पर स्थित है। यह 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तीसा का टेपा 3600 फीट की ऊंचाई पर है। नदी स्तर से लेकर 4500 फीट की ऊंचाई पर मतदान केंद्र स्थित हैं।