फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पांच टीजीटी शिक्षक नियमित

तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पांच टीजीटी शिक्षक नियमित

Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पांच टीजीटी शिक्षक नियमित
पांच टीजीटी शिक्षक हुए नियमित
विज्ञापन

तीन साल कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को तोहफा, विभाग के पास पहुंची अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीस सितंबर 2017 को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर कार्यरत पांच टीजीटी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। इस बारे में अधिसूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में पहुंच चुकी है। विभाग ने अधिसूचना मिलते ही इस बारे में संबंधित शिक्षकों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरोला में तैनात टीजीटी मेडिकल सुनील कुमार, मिडल स्कूल खजुआ बिहाली में तैनात टीजीटी नॉन मेडिकल जीवन लाल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहुंता में तैनात टीजीटी आर्ट्स शकुंतला देवी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गला में तैनात टीजीटी मेडिकल मनीता कुमारी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल समोट में तैनात टीजीटी आर्ट्स सरला कुमारी को नियमित किया गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। इसके बाद अब तक तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हजारों कर्मचारी नियमित हो चुके है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिसूचना मिल चुकी है। पांच टीजीटी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed