{"_id":"6a99acc7a8e85dc12f02d065","slug":"manimahesh-yatra-2257-pilgrims-availed-health-services-in-10-days-chamba-news-c-88-1-cmb1003-195424-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा : 10 दिन में 2257 श्रद्धालुओं ने ली स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा : 10 दिन में 2257 श्रद्धालुओं ने ली स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश की यात्रा करते श्रद्धालु। संवाद
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। इन कैंपों में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 25 अगस्त से 3 सितंबर तक विभिन्न मेडिकल कैंपों में कुल 2257 श्रद्धालुओं और अन्य लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि इस अवधि के दौरान गौरीकुंड मेडिकल कैंप में सबसे अधिक 833 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। वहीं, डल झील मेडिकल कैंप में 396, हड़सर में 320, सुंदरासी में 282, धन्छौ में 256 और भरमाणी मेडिकल कैंप में 170 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं। मेडिकल कैंपों में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता के साथ सेवाएं प्रदान कर रही हैं।